{"_id":"571f4e234f1c1b350da91902","slug":"employes-meeting-held-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार दस्तावेजों को मांगना बंद करे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार दस्तावेजों को मांगना बंद करे विभाग
कुल्लू
Updated Tue, 26 Apr 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल अनुबंध संघ की बैठक में उठे मुद्दे।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ ने नियुक्ति तिथि से सभी अनुबंध शिक्षकों को वरिष्ठता का लाभ देने की मांग उठाई है। संघ का तर्क है कि सभी अनुबंध शिक्षक निधार्रित मापदंडों को पूरा करके भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत कमीशन द्वारा चयनित हुए हैं। संघ ने बार-बार चरित्र प्रमाण पत्र, मेडिकल प्रमाण पत्र तथा सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की प्रतिलिपियां विभाग द्वारा मांगने को हास्यप्रद बताया है। संघ के अनुसार सभी दस्तावेज नियुक्ति के समय अनुबंध शिक्षक प्रस्तुत कर चुके हैं। संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत ठाकुर ने कहा कि आरएंडपी रुल्स के तहत शिक्षक नियुक्त हुए हैं। तो कोई जूनियर शिक्षक एकाएक सीनियर कैसे बन सकता है?
विज्ञापन
छह साल से जूनियर जेबीटी शिक्षकों को प्रमोट करके टीजीटी बनाया गया। अगर नियुक्ति तिथि से सभी अनुबंध शिक्षकों को वरिष्ठता लाभ मिलता है तो सभी नियमित होने जा रहे शिक्षक पदोन्नति के पात्र बन जाएंगे। हिमाचल अनुबंध अध्यापक संघ इकाई कुल्लू ने मांग की है कि अनुबंध शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिया जाए और बार-बार दस्तावेजों एवं प्रमाण पत्रों को विभाग द्वारा मांगना बंद करें।
विज्ञापन
इस दौरान महासचिव मोती लाल नेगी, उपाध्यक्ष जगरन्नाथ ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल शर्मा, महिला विंग अध्यक्ष रामदेई शास्त्री, वरिष्ठ सलाहकार भाग चंद वर्मा, नेत्र सिंह ठाकुर, लाहौल इकाई मनोनीत अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, सह सचिव हरीश वर्मा, संगठन सचिव सुनील शर्मा, वेद प्रकाश, बंजार खंड अध्यक्ष प्रबल ठाकुर, मनाली खंड अध्यक्ष अश्वनी कुमार, कुल्लू खंड अध्यक्ष संजय ठाकुर, निरमंड खंड अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, आनी खंड अध्यक्ष धर्म सिंह वर्मा, स्टेट डेलीगेट रामकृष्ण, भगत राम ठाकुर, नितिन गौतम, प्रेस सचिव सुनील दत्त ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम सिंह, शिव चंद, विवेक मेहता, रघुनाथ, हितेशी, अर्चना शाशनी, मीरा और कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन