फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Employees Federation upset over deadly attack on Kanungo and Patwari

Kullu News: कानूनगाे और पटवारी पर जानलेवा हमले पर कर्मचारी महासंघ तलख

Sat, 17 Jan 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 17 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Employees Federation upset over deadly attack on Kanungo and Patwari
कुल्लू में पटवारी पर हमले पर विरोध में उपायुक्त से मिलते कानूनगो और पटवारी संघ के सदस्य।-संवाद
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तार करे कुल्लू पुलिस : अमर
विज्ञापन

बोले- आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून सबके लिए बराबर
राउगी में निशानदेही करने गए राजस्व विभाग टीम पर हुआ था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय की खराहल घाटी के काईस क्षेत्र के राउगी में जमीन की निशानदेही के दौरान कानूनगो और पटवारी पर हुए हमले के विरोध में जिला कर्मचारी महासंघ भी तल्ख हो गया है।
महासंघ ने सरकारी कर्मचारी के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की कड़ी निंदा की है। महासंघ ने हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर ने कहा कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस तरह से मारपीट करना एक गंभीर मामला है। सरकारी कर्मचारी विशेषकर फील्ड में काम करने वाले पटवारी और कानूनगो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं। उनके साथ इस तरह की हिंसा न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था के मनोबल को भी गिराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर चंद ठाकुर ने सरकार से कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमला करने का आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून सबके लिए समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित पटवारी भोप सिंह और कानूनगो के साथ कुल्लू महासंघ एकजुट है। बता दें कि शुक्रवार को राउगी में निशानदेही करने गए राजस्व विभाग के कानूनगो, पटवारी पर बीडीसी के अध्यक्ष ने हमला कर दिया। घटना में पटवारी को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा टीम के साथ पुलिस का एक कर्मचारी भी बीचबचाव करते हुए घायल हो गया था। इस हमले के बाद से जिला कुल्लू का राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed