फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Employees deployed in essential services should submit Form 12-D today to vote

Kullu News: आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मी वोट करने के लिए आज ही जमा करवा दें फार्म 12-डी

Sun, 12 May 2024 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 12 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Employees deployed in essential services should submit Form 12-D today to vote
कुल्लू। स्वास्थ्य, परिवहन, अग्निशमन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक सेवाओं में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह अधिकारी और कर्मचारी विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थापित होने वाले पोस्टल बैलेट सेंटर (पीबीसी) में जाकर मतदान कर सकते हैं। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को 12-डी फार्म भरना होगा। 12-डी फार्म भरने का 12 मई तक है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने कहा कि आवश्यक सेवाओं की श्रेणियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस सेवाएं, अग्निशमन विभाग के आवश्यक डयूटी कर्मचारी, लंबे रूटों पर तैनात चालक और परिचालक, दुग्ध प्रसंघ और सहकारी समितियों के दूध आपूर्ति सेवा में तैनात कर्मचारी, मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मी, पंप ऑपरेटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, लाइनमैन तथा जेल कर्मचारी शामिल हैं। इन श्रेणियों के अधिकारियों व कर्मचारियों को फार्म 12-डी भरना होगा और नोडल अधिकारी फार्म के भाग-2 में अपना प्रमाण पत्र भी देना होगा। यह फार्म 12 मई तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंच जाना चाहिए।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले कर्मियों को पोस्टल बैलेट सेंटर का पता, तिथि और समय की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी। आवेदन मंजूर होने के बाद उस मतदाता का नाम मतदाता सूची में मार्क हो जाएगा। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों के फार्म जल्द भरवाएं और इन्हें 12 मई तक निर्वाचन अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी तक पहुुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed