फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Emphasis on earthquake prevention, safe building construction techniques

Kullu News: भूकंप से बचाव, सुरक्षित भवन निर्माण की तकनीक पर जोर

Sun, 05 Apr 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Apr 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on earthquake prevention, safe building construction techniques
कुल्लू में मनाया गया 'आपदा जागरूकता दिवस' के मौके पर रैली निकालते हुए।-संवाद
आपातकाल में प्राथमिक चिकित्सा की तकनीक भी सिखाई
विज्ञापन

अटल सदन कुल्लू में मनाया आपदा जागरूकता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अटल सदन में 1905 के कांगड़ा जिले में आए विनाशकारी भूकंप की 121वीं बरसी मनाई गई। कार्यक्रम को आपदा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और सरकारी अधिकारियों के बीच आपदा तैयारियों और शमन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चार अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आया भूकंप भारतीय इतिहास की सबसे दुखद प्राकृतिक आपदाओं में से एक था। इसी स्मृति में हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत हर साल इस दिन को आपदा जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति के लिए बेहतर ढंग से तैयार रहा जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आगाज शनिवार सुबह ढालपुर स्थित अटल सदन में हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने विभिन्न महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए। होमगार्ड के कंपनी कमांडर कमल किशोर भंडारी ने उपस्थित अधिकारियों और नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की बुनियादी तकनीकों के बारे में बताया। सहायक टाउन प्लानर रोहित भारद्वाज और जलशक्ति विभाग लारजी की सहायक अभियंता कौशल्या नेगी ने सुरक्षित भवन निर्माण तकनीक पर विशेष व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान नुकसान कम करने के लिए भवन निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। आपदा के प्रति सजग रहने के संदेश को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए एक लघु नाटिका का मंचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed