{"_id":"66b73be39f5d077cf50049cf","slug":"electricity-restored-in-sainj-valley-after-12-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128501-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज घाटी में 12 घंटे बाद बहाल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज घाटी में 12 घंटे बाद बहाल हुई बिजली
विज्ञापन
घाटी की हजारों की आबादी को मिली राहत, पेड़ गिरने से बंद हुई थी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी की 15 ग्राम पंचायतों में 12 घंटे के बाद बिजली बहाल हो पाई। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को सैंज घाटी की मुख्य लाइन को दुरुस्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 12 घंटे की मेहनत के बाद कर्मचारियों को सफलता मिली। बीते शुक्रवार को सैंज घाटी में पागलनाला और त्रेहड़ा के बीच सुबह 08:00 बजे 33केवी लाइन पर पेड़ गिर गया था। इस कारण घाटी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। पेड़ गिरने से सैंज-लारजी सड़क भी अवरुद्ध हो गई थी। पेड़ को हटाकर एक घंटे के भीतर मार्ग खोल दिया गया था। विद्युत लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से बिजली बहाली में समय लग गया।
लाइन ठीक करने के लिए विद्युत बोर्ड के कर्मचारी सूचना मिलते ही पहुंच गए, लेकिन अधिक नुकसान की वजह से सैंज घाटी की 15 पंचायतों में पूरा दिन बिजली गुल रही। शुक्रवार देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल होने से हजारों की आबादी को राहत मिली है। ग्रामीण सोमेश, राहुल, सुदेश, लीलामणि ने कहा कि बिजली न होने के कारण उपकरणों का उपयोग नहीं हो पाया। कृषि और बागवानी के कार्य भी प्रभावित रहे। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र बिष्ठ ने कहा कि सैंज घाटी को जोड़ने वाली विद्युत लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है। संवाद