फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Electricity board team became winner in volleyball

Kullu News: वॉलीबाल में बिजली बोर्ड की टीम बनी विजेता

Mon, 01 Apr 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity board team became winner in volleyball
मनाली (कुल्लू)। जगतसुख गांव में ऐतिहासिक चचौली मेला सोमवार को संपन्न हो गया। उत्सव में देवी-देवताओं का भव्य मिलन हुआ। पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। वाॅलीबाल में शिमला से बिजली बोर्ड की टीम विजेता रही। गोजरा की टीम ने रस्साकशी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

जगतसुख गांव में तीन दिन तक चचौली मेले की धूम रही। लोगों के घरों में मेहमानों का तांता लगा रहा। ग्राम पंचायत जगतसुख के प्रधान बुध राम और वार्ड सदस्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेला धूमधाम से मनाया गया। जगतसुख के अलावा भनारा, गोजरा, खखनाल, बाहनु गांवों में भी यह मेला मनाया जाता है। मेले में देवी संध्या गायत्री, धोम्या ऋषि, शिरगन नाग, फाहली नाग, कार्तिक स्वामी, देवी पार्वती, विष्णु भगवान, बराणी महादेव, देवी शरवरी, देवता थान अपने हारियानों सहित भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन

देवी देवताओं का मेले में भव्य मिलन देखने को मिला। मेले में कुल्लवी नाटी और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके अलावा वाॅलीबाल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed