{"_id":"66c1e01fd1abe856db05108a","slug":"electricity-board-pensioners-expressed-anger-over-non-payment-of-dues-pravesh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129005-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड पेंशनरों ने बकाया न देने पर जताया रोष : प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड पेंशनरों ने बकाया न देने पर जताया रोष : प्रवेश
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू इकाई की बैठक रविवार को शाढ़ाबाई में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रवेश ठाकुर ने की।
प्रवेश ठाकुर ने पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। अधिकतर सदस्यों ने कहा कि सरकार ने 75 साल से ऊपर के पेंशनरों को ही एरियर देने का फैसला किया है। अन्य पेंशनर भोगियों के बारे में भी निर्णय लिया जाए।
कहा कि बोर्ड प्रबंधक और सरकार के समक्ष इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। सरकार और बोर्ड प्रबंधन पे-स्केल की बकाया राशि न देकर उच्च न्यायालय के समक्ष जाने के लिए बाध्य कर रहे हैं। प्रवेश ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को केंद्रीय कार्यकारिणी और बोर्ड प्रबंधक के सामने रखा जाएगा। इस दौरान जिलाभर से पेंशनरों ने भाग लिया और अपने सुझाव दिए। संवाद