फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   electricity board

मनाली से लाहौल 33 केवी की लाईन चालू

Thu, 03 Mar 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, उदयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, उदयपुर Updated Thu, 03 Mar 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
electricity board

अगले माह बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त होने वाले अधिशाषी अभियंता जीवन लाल ने माइनस डिग्री तापमान में 12 किलोमीटर पैदल सफर करके ग्रांफू पहुंचकर लाहौल 33 केवी की लाईन चालू की। घाटीवासी एकमात्र 4.5 मेगावाट वाली थिरोट परियोजना से परेशान हो चुके हैं। यहां पर एक ही टरबाइन से बिजली का उत्पादन हो रहा है। वहीं मनाली से लाहौल को सप्लाई 33 केबी की लाईन ग्रांफू में क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के कड़ी मेहनत से लाहौल के लिए बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। जबकि इससे पूर्व थिरोट परियोजना से लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा था। तांदी पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता जीवन लाल का कार्य सराहनीय है। जिला प्रशासन से उनको सम्मानित करने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed