बिजली बिल में ना लिए जाएं सर्विस चार्जिस और मीटर रेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू खंड की शनिवार को हुई मासिक बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने प्रस्ताव पारित कर रोष जताया कि हमीरपुर के कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं हिमाचल प्रदेश को मिथ्या पत्र व्यवहार कर रहे हैं। जिसकी संघ घोर निंदा करता है। इसीलिए ऐसे नेता को संघ चेतावनी देता है कि अपनी हरकतों से बाज आएं। अन्यथा पेंशनर्स संघ को कड़ा कदम उठाना पड़ेेगा। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जेएन शर्मा ने की। सदस्यों के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर पेंशन वृद्धि व मेडिकल भत्ता देने की बात की थी। इसकी घोषणा तुरंत की जाए।
परिवहन पेंशनरों को पिछले दो माह से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। परिवहन मंत्री व एचआरटीसी प्रबंध निदेशक अविलंब परिवहन पेंशनरों की पेंशन जारी करने के आदेश दें। वहीं करूणामूलक आधार पर पेंशनरों के सभी मामलों को जल्द निपटाया जाए। पेंशनर्स संघ ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वे पानी की बढ़ी हुई दरें वापस लें। वहीं व्यर्थ में सीवरेज चार्जिस लेना बंद किया जाए। संघ ने आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि बिजली उपभोक्ताओं से मीटर रेंट, सर्विस चार्ज लेना प्रतिमाह बंद किया जाए, लेकिन हर माह उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। पेंशनरों ने लोरन से सनातन धर्म सभा, सुल्तानपुर लिंक रोड़ के लिए 10 लाख की राशि का प्रावधान किया जाए। धन के अभाव में सड़क कार्य लटका हुआ है। इस दौरान प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूरन देव शर्मा, संगठन सचिव हेमा शर्मा, उपाध्यक्ष वीडी कुल्लवी, कमला नेगी, प्रचार सचिव माधो कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद, जिला महासचिव नौमी राम, वित्त सचिव रूपचंद ठाकुर, जगदीश भारद्वाज और चने राम ठाकुर आदि मौजूद रहे।