फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Elections over, people busy working

चुनाव खत्म, अब घर के कामकाज में जुटे लोग

Sun, 13 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Elections over, people busy working
कुल्लू जिला में चुनावों के बाद अपने रोजमर्रा के कार्यक्रम में जुटे ग्रामीण। -संवाद - फोटो : Kullu
न्यूली (कुल्लू)। विधानसभा चुनाव के लिए बीते शनिवार को मतदान हुआ है। अब लोग घरों के कामकाज को निपटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीने तक लोग अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते रहे। प्रत्याशी को जिताने के लिए वे घर का जरूरी कामकाज छोड़ दिन-रात अपने वोट मांगते रहे। अब चुनावी शोर थमने के बाद लोगों ने एक माह तक बंद रखे कामकाज को शुरू कर दिया है।
सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए लोगों ने लकड़ी का इंतजाम करना शुरू कर दिया है। वहीं बारिश-बर्फबारी से पहले पालतू पशुओं के लिए चारा भी इकट्ठा किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ लोग घरों की मरम्मत में लगे हैं। कुछ मकान बनाने के काम में जुट गए हैं। देेेहुुुरीधार पंचायत के सबसे बुजुर्ग 90 वर्षीय मतदाता आलम चंद पालसरा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हर व्यक्ति का दायित्व है। मतदान के साथ घर का कामकाज करना न छोड़ें।
विज्ञापन

मतदाता भादर सिंह, ठाकुर दत्त, रोशन लाल, अजय कुमार, माघु राम, जेठू राम, मोहर सिंह, धनी राम, लक्ष्मण, बेली राम और मीरा बाई ने कहा कि एक माह तक विधानसभा चुनाव का शोर रहा। हर मतदाता प्रत्याशी के लिए वोट मांगने में व्यस्त रहा। अब चुनाव खत्म होने के उपरांत घर के कामकाज में लोग जुट गए हैं। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed