फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   election

वायरलेस सेट से देंगे पल-पल की जानकारी

Tue, 12 Jan 2021 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
election
न्यूली (कुल्लू)। पंचायती राज चुनाव में नेटवर्क समस्या न बने, इसके लिए वायरलेस सेट की मदद ली जाएगी। वायरलेस सेट से चुनावी प्रक्रिया की पल-पल की रिपोर्ट पुलिस और प्रशासन के पास पहुंचेगी, इसके पुलिस की टीमें कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में पूर्वाभ्यास भी कर रही हैं।
विज्ञापन

सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली में भी मंगलवार को वायरलेस सेट से मतदान की जानकारी देने का ट्रायल किया गया, जो कि सफल रहा। गाड़ापारली से जलोड़ी, जलोड़ी से बंजार और जिला मुख्यालय कुल्लू को जानकारी मुहैया करवाई जाएगी। अमूमन देखने को मिलता है कि सैंज में दूरसंचार व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद अंतिम स्थिति की जानकारी प्रशासन व चुनाव अधिकारियों को पहुंचाने में समस्या हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस वायरलेस सेट का इस्तेमाल करेेगी। उल्लेखनीय है कि वायरलेस सेट से पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम तक मुहैया करवाई जाएगी। मौजूदा समय में सैंज के शाक्टी, मझाण, मैल और बागीशाड़ी में दूरसंचार की सुविधा नाममात्र भी नहीं है। इस स्थिति में यह वायरलेस व्यवस्था काफी कारगर साबित हो सकती है। उधर, कुल्लू पुलिस के दूरसंचार प्रभारी मदन लाल शर्मा ने कहा कि कम नेटवर्क वाले क्षेत्रों में वायरलेस सेट से चुनाव की पल-पल की रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस टीमें चुनाव से पूर्व ट्रायल कर रही हैं। चुनाव के दिन कोई समस्या न आए, इससे निपटने की पूरी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed