फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   election

नगर निकाय चुनावों के लिए मैदान में रहे 82 प्रत्याशी

Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
election
कुल्लू। जिला कुल्लू में नगर निकाय चुनाव में अब 82 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। वीरवार को नामांकन वापसी के दिन 27 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा बताया कि जिला में दो नगर परिषदों कुल्लू व मनाली तथा दो नगर पंचायतों भुंतर व बंजार में कुल 109 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार जिला की नवगठित नगर पंचायत आनी तथा निरमंड में प्रदेश की अन्य नवगठित नगर पंचायतों के साथ मार्च 2021 में चुनाव होंगे। डीसी ने बताया कि नगर परिषद कुल्लू में 11 वार्डों से वीरवार को 15 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद कुल 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड पांच से पति-पत्नी ने नामांकन भरा था, अब वीरवार को पत्नी ने नाम वापस ले लिया है। नगर परिषद मनाली के सात वार्डों में छह प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब कुल 21 प्रत्याशी रहे गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत भुंतर के सात वार्डों में तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लेने पर अब 16 प्रत्याशी, जबकि नगर पंचायत बंजार के सात वार्डों में तीन प्रत्याशियों के चुनावी दंगल से हटने के बाद अब 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को मतदान होगा तथा इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed