{"_id":"62b34713c4c8e17f2e546020","slug":"education-minister-s-effigy-burnt-scuffle-between-police-and-congressmen-kullu-news-sml412882149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सड़कें खस्ताहाल हैं। मनाली की जनता में सरकार के खिलाफ रोष है। ऐसे में मनाली कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य और खस्ता सड़कों को लेकर जिला मुख्यालय कुल्लू में बुधवार को शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।
सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत उपायुक्त कुल्लू को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसमें मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हल करने की मांग उठाई है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली विधानसभा के स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है।
कई स्कूलों के भवन गिरने की कगार पर हैं। अध्यापकों की नियुक्ति, भवनों को दुरुस्त करवाने के बजाय मंत्री और सरकार शिलान्यास और उद्घाटन करने में मस्त हैं। मनाली विस के अधिकतर अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी है। हर घर में नल तो लगाए गए हैं, लेकिन इनसे पानी नहीं आ रहा है। पेयजल की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है।
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हैं। सरकार ने युवाओं से पर्यटन गतिविधियों से जुड़ा रोजगार छीन लिया है। शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल रही है, जिसके कारण बच्चों के भविष्य पर तलवार लटक रही है। कहा कि सरकार अग्निपथ योजना को भी निरस्त करें। इस दौरान जिप सदस्य अरुणा, बीडीसी खेखराम आदि उपस्थित रहे।