फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ED team engaged in investigation whether fake or real police

Kullu News: ईडी टीम फर्जी या असली पुलिस जांच में जुटी

Mon, 02 Mar 2026 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
ED team engaged in investigation whether fake or real police
कुल्लू। भुंतर के समीप शमशी में ईडी के नाम पर अपहरण का प्रयास करने और 20 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ईडी फर्जी थी या असली।
विज्ञापन

मामला 27 फरवरी का है, जब शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार को एक काले रंग की गाड़ी जिसमें भारत सरकार लिखा था, में सवार लोगों ने रोका और उसका अपहरण का प्रयास किया। गाड़ी में बैठे तीन लोगों ने यह धमकी दी थी कि वे ईडी दिल्ली से आए हैं। 24 घंटे में 20 से 25 लाख लेकर दिल्ली पहुंच जाओ नहीं तो क्रशर सील करवा देंगे। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस के बड़े अधिकारी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। मामला सामने आने कई तरह की चर्चाओं का दौर है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसमें नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed