फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Earthquake tremors in Kullu: Many people came out of their homes, no damage

कुल्लू में भूकंप का झटका: कई लोग घरों से बाहर निकले, किसी तरह का नुकसान नहीं

Sat, 05 Feb 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 09:41 PM IST
सार

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले में भूकंप का झटका लगा है, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें हिमाचल जोन पांच यानी भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील वर्ग में आता है। 4 अप्रैल 1905 को हिमाचल में 7.8 तीव्रता वाला बड़ा भूकंप आ चुका है।

विज्ञापन
Earthquake tremors in Kullu: Many people came out of their homes, no damage
भूकंप(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार सुबह 9:59 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। झटका महसूस होते कई लोग घरों से बाहर निकल आए। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिले में भूकंप का झटका लगा है, लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।  हिमाचल जोन पांच यानी भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील वर्ग में आता है। 4 अप्रैल 1905 को हिमाचल में 7.8 तीव्रता वाला बड़ा भूकंप आ चुका है। इसके बाद हिमाचल में बड़े भूकंप अक्सर आते रहे हैं।

विज्ञापन


28 फरवरी 1906 को कुल्लू में 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया था। वर्ष 1930 में भी 6.10 तीव्रता वाला भूकंप आया था। इसके बाद वर्ष 1945 में 6 और 1975 में 6.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था। प्रदेश के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर सिस्मिक जोन पांच और लाहौल स्पीति, शिमला, सिरमौर, सोलन जोन चार में आते हैं।  विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को बेतरतीब निर्माण के बजाय भूकंपरोधी घर ही बनाने चाहिए ताकि आपदा के समय उनकी जिंदगी बच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed