फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   note

बिना दस्तावेज व भीड़ देख बेरंग लौटे कई उपभोक्ता

Thu, 10 Nov 2016 09:50 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 10 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
note
money - फोटो : अमर उजाला

पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद होने के दूसरे दिन भी कई उपभोक्ताओं की परेशानियां जारी रही। बिना दस्तावेज और भीड़ देख कई उपभोक्ता बेरंग ही बैंक से वापस लौटे। वहीं, अधिकतर ने घंटों इंतजार के बाद एक्सचेंज कर रुपये लिए। एक्सचेंज करने के लिए उपभोक्ताओं में होड़ मची रही। कुल्लू शहर में बैंक शाखाओं के बाहर उपभोक्ताओं की सुबह ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। 500 व हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद इन्हें बदलने के लिए वीरवार को बैंक शाखाओं में लोगों की भीड़ लगी रही। शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी नोट बदलवाने के लिए लोग बैंक शाखाओं में पहुंचे और एक्सचेंज किया। वहीं पुराने नोट जमा करवाए। नोट बदलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में धनराशि न मिलने से लोग परेशान हैं। वहीं, आवश्यक दस्तावेज के अभाव में कई उपभोक्ता एक्सचेंज नहीं कर पाए। जिस कारण उपभोक्ता निराश दिखे।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधन की ओर से एक्सचेंज के लिए आधार, पैन समेत अधिकृत आईडी प्रूफ अनिवार्य किया गया है। बैंक में एक्सचेंज के लिए युवा, महिला और बुजुर्ग पहुंचे। दिनभर बैंक में एक्सचेंज व पुराने नोट जमा करवाने का सिलसिला जारी रहा। एक्सचेंज के दौरान फोटोस्टेट के लिए पांच से दस रुपये वसूलने के भी कई मामले सामने आए। रुपये एक्सचेंज करने आए शिव राम ने कहा कि 500 रुपये के पांच नोट बिना दस्तावेज एक्सचेंज नहीं हो पाए हैं। जबकि रुपये की जरूरत है। वहीं, सोमेश ने कहा कि जरूरी सामान समेत अन्य चीजों के लिए छोटे नोट नहीं है। इसीलिए एक्सचेंज जरूरी है। एक्सचेंज के लिए पहुंचे देवेंद्र ने कहा कि एक साथ एक्सचेंज व पुराने नोट जमा करवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। कई घंटों इंतजार करना होगा। अभी 30 दिसंबर तक समय है। बाद में भी एक्सचेंज हो सकता है। वहीं एसबीआई बैंक कुल्लू शाखा के मुख्य प्रबंधक पीएस राणा ने बताया कि वीरवार को पुराने 100 और 50 रुपये के नोट एक्सचेंज व खाते से निकासी पर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। भीड़ होने पर छह बजे तक एक्सचेंज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed