{"_id":"6ad6a845557d4790980f7723","slug":"dussehra-festival-in-kullu-200-deities-set-off-celebrations-to-commence-on-october-21-with-grand-chariot-proce-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में दशहरा उत्सव: 200 देवी-देवता रवाना, 21 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में दशहरा उत्सव: 200 देवी-देवता रवाना, 21 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होगा शुभारंभ
Tue, 20 Oct 2026 05:01 AM IST
Digvijay Singh
रोशन ठाकुर,अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर,अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:01 AM IST
सार
देवभूमि कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। देव महाकुंभ में शामिल होने के लिए करीब 200 देवी-देवता अपने देवालयों से भगवान रघुनाथ की नगरी के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवभूमि कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। देव महाकुंभ में शामिल होने के लिए करीब 200 देवी-देवता अपने देवालयों से भगवान रघुनाथ की नगरी के लिए रवाना हो चुके हैं। भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ 21 अक्तूबर को उत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देवलुओं के साथ देवताओं की यात्रा जारी है। चार देवता ढालपुर पहुंच गए हैं, जबकि बिजली महादेव, शृंगा ऋषि, खुडीजल और व्यास ऋषि समेत कई देवताओं ने रास्ते का बड़ा हिस्सा तय कर लिया है।
विज्ञापन
देवता रोजाना 40 से 50 किमी पैदल सफर कर रहे हैं। कई देवता 150 से 200 किमी की यात्रा पूरी कर कुल्लू पहुंचेंगे। दशहरा उत्सव समिति ने जिले के 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया है। मंगलवार शाम तक बड़ी संख्या में देवताओं के ढालपुर पहुंचने की उम्मीद है। मनाली से माता हिडिंबा भी मंगलवार को प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
27 अक्तूबर तक चलने वाले आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। उत्सव में 1200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सोने-चांदी के मुखौटों से सजे देवरथों के शिविरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।