फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dumping site should be removed from the middle of Kullu city

Kullu News: कुल्लू शहर के बीच से हटाई जाए डंपिंग साइट

Sat, 18 Apr 2026 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
Dumping site should be removed from the middle of Kullu city
समस्या हल न होने पर दी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी
विज्ञापन

उपायुक्त से मिला शहरवासियों का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर के बीचोबीच एमआरएफ साइट पर डंप किए जा रहे कचरे से स्थानीय लोग परेशान होने लगे हैं। लोगों ने वार्ड नंबर-तीन में बनाई गई कूड़े की डंपिंग साइट को हटाने की मांग की है। समस्या को लेकर शहरवासी शुक्रवार को उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिले।

वार्ड नंबर तीन के स्थानीय निवासी आदित्य अवस्थी ने कहा कि शहर के बीच जहां बस अड्डा, सरकारी दफ्तर, पार्क और लोगों के आने-जाने का रास्ता है, वहां डंपिंग साइट सरवरी नदी के पास बनाई गई है। आसपास फैल रही बदबू से स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। एमआरएफ साइट के साथ लगता नेहरू पार्क है। यहां पर कूड़े की बदबू के कारण लोगों का बैठना मुश्किल हो गया है। बस अड्डे में विभिन्न व्यावसायिक दुकानें हैं। इसके साथ ही खाने-पीने की वस्तुएं भी यहां पर बिकती हैं। अगर जल्द साइट को हटाया नहीं गया तो आने वाले समय में बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस डंपिंग साइट को यहां से नहीं हटाया गया तो आगामी नगर परिषद चुनाव का वार्ड नंबर 3 की जनता बहिष्कार करने से पीछे नहीं हटेगी। संजय कपूर ने कहा कि यहां पर बीते कई सालों से लगातार आश्वासन ही दिया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नही हुआ है। डंपिंग साइट से गर्मियों में और भी परेशानी बढ़ेगी। आशा ठाकुर ने कहा कि यहां पर छोटे-छोटे बच्चे कूड़े की बदबू से बीमार हो रहे हैं। इस साइट को जल्दी यहां से हटाया जाना चाहिए। कूड़े की समस्या से सभी लोग और पर्यटक परेशान हो रहे हैं। समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इस संबंध में उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि शहरवासियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed