फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to the knock in Kullu of Delhi's arhtiyas, there was a stir in the mandis

दिल्ली के आढ़तियों ने डाला सेब मंडियों में डेरा

Tue, 07 Sep 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Due to the knock in Kullu of Delhi's arhtiyas, there was a stir in the mandis
कुल्लू जिला में सेब सीजन चल रहा है। सेब की पैकिंग करने में जुटे पैकर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। कोरोना के बीच दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में जाने वाले सेब में 50 फीसदी से अधिक कमी आई है। ऐसे में दिल्ली के कई आढ़तियों ने स्थानीय मंडियों में डेरा डाल दिया है। वे जिले की मंडियों में अच्छी गुणवत्ता वाला सेब खरीदकर दिल्ली भेज रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बीच इस बार बागवानों ने कार्टन और सेब लकड़ी की पेटी में दिल्ली कम भेजा है।
इस बार बागवानों ने सेब बगीचे से तोड़कर क्रेटों में डालकर मंडियों तक पहुंचाया है। जिससे दिल्ली की आजादपुर में बैठे आढ़तियों को सेब के लाले पड़ गए। बागवानों का सेब देश की विभिन्न मंडियों में पहुंचने लगा तो अब ऐसे में दिल्ली के आढ़तियों को ही सेब खरीद के लिए कुल्लू की मंडियों तक आना पड़ा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब तक दिल्ली की आजादपुर मंडी में कुल्लू से काम कर रही फ्रूट कंपनी के कई लोग इन दिनों मंडियों में डेरा डाले हुए हैं। ये आढ़ती बागवानों का अच्छी गुणवत्ता वाला सेब खरीद रहे हैं। यह वजह है कि कुल्लू की मंडियों में सेब के दाम 50 से 60 रुपये के बीच स्थिर हैं। सेब खरीदने के लिए मंडियों में व्यापारी पहुंचने से बागवानों को इसका फायदा मिल रहा है। बागवान राकेश कुमार, लच्छी राम, शेखर, दिनेश और मोती लाल ने कहा कि दिल्ली के आढ़ती इस बार उनसे संपर्क करते रहे। आढ़तियों ने उन्हें सेब दिल्ली भेजने का आग्रह भी किया। हालांकि उन्हें एडवांस की पेशकश भी गई, लेकिन दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए पैकिंग, किराया आदि के खर्च से बचने के लिए उन्होंने स्थानीय मंडियों को ही चुना। कुल्लू की बंदरोल, पतलीकूहल सब्जी मंडी में बागवानों को इस बार सेब के बेहतर दाम मिले हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाला सेब बेहतर दाम में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि बागवानों का रुझान स्थानीय मंडियों की तरफ बढ़ा है। सेब के बागवानों को बेहतर दाम मिल सके। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed