फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to land subsidence, the rain shelter of Archandi became dangerous

Kullu News: जमीन धंसने से अरछंडी की वर्षाशालिका बनी खतरा

Fri, 18 Apr 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Apr 2025 04:37 AM IST
विज्ञापन
Due to land subsidence, the rain shelter of Archandi became dangerous
लोगों ने उठाई वर्षाशालिका को हटाकर दूसरी जगह बनाने की मांग की
विज्ञापन

आपदा के दौरान से धंस रही जमीन से खतरे में पड़ी वर्षा शालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट पर अरछंडी पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे लोक निर्माण ने वर्षाशालिका का निर्माण किया है। जो वर्ष 2023 में बाढ़ आने से जमीन धंसने के कारण गिरने के कगार पर पहुंच गई है। हालांकि उस दौरान विभाग ने इसे आनन-फानन में ठीक करवा दिया था, लेकिन उसके बाद कोई सुध नहीं ली। लिहाजा अब धंसती हुई जमीन के चलते यह वर्षाशालिका खतरे में पड़ गई है। यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग की ओर से इसकी मरम्मत पर लाखों खर्च करने के बाद भी इस वर्षाशालिका में बैठना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि बरसात आने पर यहां बड़ा खतरा पैदा होगा। स्थानीय निवासी जय ठाकुर, मनोहर ठाकुर व अरुण ने बताया कि अब इस जगह से वर्षाशालिका को स्थानांतरित कर दूसरी जगह बनाई जाए। लोगों का कहना है कि यह जगह लगातार धंस रही है।
उन्होंने विभाग को सुझाव दिया है कि अब नए पुल का निर्माण भी हो चुका है। इस कारण वर्षाशालिका को यहां से उठाकर राउंगी नाला में लगाया जाना चाहिए। क्योंकि लोगों का आना-जाना अब नए पुल से ही हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा का कहना है कि इस वर्षा शालिका को जल्द ही नष्ट कर बजट उपलब्ध होने पर सुरक्षित जगह बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोगों को वर्षाशालिका के नीचे न बैठने की हिदायत दी जाएगी। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed