{"_id":"64d919eeddabda7c7a0c4dfb","slug":"due-to-ill-health-the-young-man-was-taken-to-the-hospital-in-a-chair-kullu-news-c-89-1-ssml1012-4892-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तबीयत खराब होने पर युवक को कुर्सी में उठा पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तबीयत खराब होने पर युवक को कुर्सी में उठा पहुंचाया अस्पताल
Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत शैंशर के बजाहरा से मरीज को उपचार के लिए उठाकर लाते ग्रामीण।
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की बाढ़ को एक महीने का समय बीत गया है लेकिन दुर्गम पंचायतों को जोड़ने वाली सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को मरीजों को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है।
रविवार को बजाहरा गांव के पवन कुमार (30) को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर 20 किलोमीटर दूर रोपा तक पहुंचाया। यहां से उसे सैंज अस्पताल में लाया गया। सैंज से उसे कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
बताया जा रहा है कि पवन कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने कुर्सी पर उसे उठाकर सड़क तक पहुंचाना ही उचित समझा। शैंशर पंचायत की प्रधान मथरा देवी ने कहा कि रोपा से आगे शैंशर तक गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़कों को बहाल करने में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गाड़ापारली सहित अन्य पंचायतों के लोग इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं।
................
संपर्क सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं।
-आशुतोष गर्ग, उपायुक्त कुल्लू