फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   drug

चिट्टा सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2019 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
drug
कुल्लू। पुलिस की एक स्पेशल टीम ने देश की राजधानी दिल्ली में चिट्टा सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाइजीरियन नागरिकों ने दिल्ली में चिट्टा सप्लाई का काम चलाया हुआ है।
विज्ञापन

आरोपी चिट्टे के मुख्य सप्लायर थे। कुल्लू में पिछले पांच माह में पकड़ी गई खेप के बाद पुलिस मुख्य सप्लायर की तलाश में थी। आखिरकार पुलिस इन दोनों तक पहुंचने में कामयाब हुई। स्पेशल टीम ने दिल्ली में जाकर दोनों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले पांच महीनों में जिला कुल्लू में हेरोइन और चिट्टे के 30 से ज्यादा केसों में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन/चिट्टे की रिकवरी हुई। इसमें 55 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन केसों में बड़े स्तर पर चिट्टा सप्लाई करने वाले लोकल सप्लायर पकड़े गए तो उनसे चिट्टे के मुख्य सप्लायर के बारे में पता चला। जांच से पता चला कि कुछ नाइजीरियन दिल्ली में चिट्टा सप्लाई करने का काम करते हैं। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पाया कि सभी केसों का सप्लायर दिल्ली में निकला। इसके बाद इंस्पेक्टर सुनील संख्यान के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने शनिवार को इब्राहिम (29) पुत्र बाकायोकू, गांव सेगुला, जिला अभिकश, अबजान, नाइजीरिया, ओलिशा (27), ओकाफोर, गांव उकपोर, जिला अनमपरा, नाइजीरिया को दिल्ली में पकड़ा। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि दो नाइजीरियन लोकल सप्लायरों को चिट्टा सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed