फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drug-infected syringes cause HIV: Mamata

नशा-संक्रमित सिरिंज एचआईवी का कारण : ममता

Tue, 17 Mar 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drug-infected syringes cause HIV: Mamata
ग्राम पंचातय जिंदौड़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उप​स्थित महिलाएं। -संवाद
कुल्लू। नशा और संक्रमित सिरिंज से भी व्यक्ति एचआईवी एड्स पॉजिटिव हो सकता है। विशेष रूप से नशे के आदी युवा एक ही सिरिंज का उपयोग करते हैं। इससे संक्रमण फैलता है। यह बात मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने कही।
विज्ञापन

जिले में एचआईवी एड्स जैसी जानलेवा बीमारी को मात देने और नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता लाई जा रही है। इसके लिए किशोर से लेकर वयस्क तक हर वर्ग को सजग किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। तय शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत जिंदौड़ में ग्रामीण एचआईवी एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग किए।
विज्ञापन

विभाग की स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में किशोरों, युवाओं के अलावा महिला-पुरुषों के साथ एड्स रोग के नए पहलुओं और वर्तमान में इसकी स्थिति के बारे में चर्चा की, ताकि जिले को एचआईवी मुक्त बनाया जा सके। नशे के दुष्प्रभावों से भी उन्हें सजग किया और इसके सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध बनाने, संक्रमित सिरिंज के इस्तेमाल करने, संक्रमित खून चढ़ाने तथा एचआईवी संक्रमित मां से उसके होने वाले बच्चे में फैल सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed