फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water supply work for Chauhki will start from today

Kullu News: चौहकी के लिए आज से शुरू होगा पेयजल सप्लाई का कार्य

Sun, 08 Sep 2024 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply work for Chauhki will start from today
पावर प्रोजेक्ट का इंतजार नहीं करेगा जलशक्ति विभाग, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

आपदा के चलते 1500 मीटर में लाइन हो गई थी क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा प्रभावित चौहकी गांव की पेयजल योजना को बहाल करने के लिए जलशक्ति विभाग अब पावर प्रोजेक्ट का इंतजार नहीं करेगा। सोमवार से विभाग पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर देगा। इससे गांववासियों को जल्द पेयजल उपलब्ध होगा। विभाग ने पावर प्रोजेक्ट को लाइन दुरुस्त करने के लिए धनराशि देने को कहा था। अभी तक धनराशि नहीं मिल पाई। इस कारण जलशक्ति विभाग भी पेयजल लाइन को दुरुस्त नहीं कर पा रहा था। अब विभाग इंतजार किए बिना लाइन को दुरुस्त करने का कार्य सोमवार से शुरू कर देगा।
चौहकी गांव के लिए रबड़ की पाइपों से पेयजल सप्लाई देने की कोशिश की गई थी, लेकिन पानी के प्रैशर के चलते ये पाइप फट गए। चौहकी गांव के लोगों को बिना पानी के कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नाले का मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आपदा के दौरान जल शक्ति विभाग की करीब 1500 मीटर लाइन ध्वस्त हुई थी। जल शक्ति विभाग को करीब 29 लाख की क्षति झेलनी पड़ी। नुकसान के बाद जल शक्ति विभाग की ओर से मलाणा पावर प्रोजेक्ट को धनराशि देने के लिए कहा गया था। एक माह तक परियोजना प्रबंधन की ओर से धनराशि नहीं दी गई। ग्रामीण भी समस्या को लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभाग की ओर से चौहकी गांव के लिए पेयजल योजना सुचारु करने के लिए सोमवार से काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीणाें को किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
-ललित ठाकुर, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग शाट मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed