{"_id":"65e463a0b50453cb0b03e682","slug":"drinking-water-supply-of-kullu-city-affected-due-to-filling-of-tanks-with-silt-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118026-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टैंकों में गाद भरने से कुल्लू शहर की पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टैंकों में गाद भरने से कुल्लू शहर की पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित
Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण शेताफाट और खलाड़ा के पेयजल टैंकों में आ गई है गाद
लोगों की बढ़ी मुश्किलें, एक दो जगह पेयजल लाइन भी हुई है क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश के कारण शेताफाट प्लांट और खलाड़ा के टैंकों में गाद आ गई है। इस कारण शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर शहर की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। पेयजल टैंकों की अब जल शक्ति विभाग की ओर से सफाई करवाई जा रही है लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
कुल्लू शहर के लिए दो योजनाओं से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। शनिवार से पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। नलों में पानी न आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू शहर में हजारों की आबादी को 24 घंटे पानी की सुविधा जल शक्ति विभाग की ओर से दी जा रही है।
शहर के लिए पेयजल आपूर्ति शेताफाट वाटर प्लांट और खलाड़ा के टैंकों से दी जाती है। अब जल शक्ति विभाग पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है। टैंकों की सफाई की जा रही है, लेकिन तीन दिन से कुल्लू में बारिश का सिलसिला जारी है। खराब मौसम में पेयजल आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही है। शहरवासी रविंद्र कुमार, लेख राज और सूरज ने कहा कि पेयजल आपूर्ति बहाल कर जनता को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
बारिश के चलते शेताफाट और खलाड़ा वाले प्लांट में गाद भर गई है। एक-दो जगह लाइनें भी टूटी हुई हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति काे बहाल कर दिया जएगा।
-अमित कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग कुल्लू