{"_id":"64a84f01281d83cf0c0fe756","slug":"drinking-water-scheme-being-made-for-ratocha-balgani-with-a-quarter-of-six-crores-kullu-news-c-89-1-ssml1015-2356-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रतोचा-बलगनी के लिए पौने छह करोड़ से बन रही पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रतोचा-बलगनी के लिए पौने छह करोड़ से बन रही पेयजल योजना
Fri, 07 Jul 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पार्वती घाटी के रतोचा-बलगनी में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या नहीं सताएगी। इन क्षेत्रों के लिए पांच करोड़ 83 लाख से पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है।
ग्रामीणों को जल्द ही इस पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। यह बात सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने रतोचा में कही। उन्होंने ग्राम पंचायत रतोचा के रतोचा में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर को 34 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
इसका फायदा घाटी की पांच से छह पंचायतों को मिलेगा। ग्रामीणों को अब उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी और नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। कहा कि जल्लुग्रां से रतोचा के लिए छह किलोमीटर सड़क की टारिंग के लिए टेंडर हो गए हैं। 82 लाख रुपये से टारिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। धारा गांव में नेचर पार्क बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है।
सीपीएस ने स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर के लिए भूमिदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान हुमा देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार, डीएफओ प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। संवाद