{"_id":"68adea7dafa21523c4079942","slug":"drinking-water-is-not-available-in-kullu-city-kullu-news-c-89-1-ssml1015-155550-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू शहर में नहीं मिल रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू शहर में नहीं मिल रहा पीने का पानी
Tue, 26 Aug 2025 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
पेयजल स्रोतों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे शहर के बाशिंदे
बोले- विभाग की निर्धारित समयसारिणी से नहीं मिल रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में पेयजल किल्लत चल रही है। शहर वासियों को पिछले दो दिनों से पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। विभाग ने समयसारिणी के अनुसार पेयजल उपलब्ध करवाने का दावा किया था लेकिन शहर में समय सारिणी से भी पानी नहीं मिल रहा है।
इससे शहर वासियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों को पीने के लिए पेयजल दुकानों से खरीदना पड़ रहा है या प्राकृतिक जल स्रोतों से ढोकर लाना पड़ रहा है।
गांधीनगर, शास्त्री नगर के निवासी टीकरा बावड़ी से पेयजल ढोकर ला रहे हैं। आखाड़ा बाजार और ब्यासा मोड आदि क्षेत्रों के निवासी रानी री बाई (सब्जी मंडी) प्राकृतिक जल स्रोत से पानी भरने को विवश हैं। ढालपुर, ग्रीन पीस कॉलोनी, मियां बेहड़, बाला बेहड़, आइटीआई, चामुंडा नगर, शीशामाटी, लोरन, सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों के निवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद अब पूरे शहर में पहले की तरह 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुचारू होने में अभी समय लगेगा। शहर वासी मोती लाल, रामकृष्ण, सुनीता, मोनिका, कनिष्का, आदविक, मनोहर, सुशांत ने कहा कि बारिश से शहर में पानी की आपूर्ति बाधित है। विभाग ने जो समय सारिणी तय की है, उसके अनुसार भी पेयजल नहीं मिल रहा है। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित मिरूपा ने कहा कि जलशक्ति विभाग की लगघाटी के कालंग से आने वाली पेयजल लाइन बादल फटने के कारण आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। लगघाटी की सड़क अवरुद्ध होने से लाइन को दुरुस्त करने में परेशानी आ रही है। कहा कि शहर के हर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है।