{"_id":"68b87bdc1cea0907d60f0d6d","slug":"drinking-water-is-being-carried-from-three-km-away-kullu-news-c-89-1-ssml1015-156147-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन किमी दूर से ढो रहे पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन किमी दूर से ढो रहे पीने का पानी
Wed, 03 Sep 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सरसेई, सजला और करजां पंचायत में परेशानी
तीनों पंचायतों में महज एक ही प्राकृतिक स्त्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। जिले का ऐसा कोई उपमंडल नहीं है जिसमें बारिश ने कहर न बरपाया हो। उपमंडल मनाली में हाईवे, संपर्क सड़कें बंद हैं। विकास खंड नग्गर के तहत पंचायत सजला, सरसेई और करजां के हजारों बाशिदों को पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।
तीन पंचायतों में पिछले तीन-चार दिनों से पेयजल नहीं आ रहा है। इस कारण ग्रामीणों को ढाई से तीन किलोमीटर दूर बारिश के बीच पैदल चलकर प्राकृतिक जल स्रोत से पेयजल लाना पड़ रहा है।
तीन पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत सरसेई में ही महज एक प्राकृतिक जल स्रोत है। इसके सहारे हजारों की आबादी है। ग्रामीण सोमदेव, अशोक, राकेश और मोहर सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़कें बंद हैं। अब पेयजल समस्या गहरा गई है। तीन-चार दिनों से नलों से पानी नहीं आ रहा है। कई किलोमीटर दूर सरसेई से पेयजल ढोकर लाना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जल्द क्षेत्रों में पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
--