फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water crisis deepens in Pashi village of Sainj

Kullu News: सैंज के पाशी गांव में गहराया पेयजल संकट

Thu, 01 Jan 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Pashi village of Sainj
पेयजल को लेकर परेशान पाशी गांव के लोग । स्त्रोत गांववासी
ग्रामीणों ने उठाए जजलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
विज्ञापन


लोग बोले- पेयजल स्रोतों में जाकर खुद सप्लाई कर रहे ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी के पाशी गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। एक महीने से लोग पानी के स्रोतों में जाकर सप्लाई ठीक कर रहे हैं। आरोप है कि जलशक्ति विभाग का कर्मचारी उनका फोन नहीं उठाता है। अगर उठाया भी तो ग्रामीणों के प्रति उसका रवैया नकारात्मक रहता है। ग्रामीण डूर सिंह, जगत राम, लीलाधर, विजय कुमार, शांति देवी, नीलमा देवी और गोपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने जलशक्ति विभाग से कई बार शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। गांव में पानी नहीं आने से नल सूख हो गए हैं। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। फील्ड कर्मचारियों को पेयजल योजना को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed