फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water crisis deepens in Gadapaarli, Dehuridhar

Kullu News: गाड़ापारली, देहुरीधार में गहराया पेयजल संकट

Sun, 21 Sep 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 21 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Gadapaarli, Dehuridhar
भूस्खलन से पाइप क्षतिग्रस्त, नलों से नहीं टपक रही एक भी बूंद
विज्ञापन

ग्रामीणों को कई किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों से से ढोना पड़ रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। दुर्गम ग्राम पंचायत देहुरीधार और गाड़ापारली में पेयजल संकट गहरा गया है। दोनों पंचायतों के लिए बनी पेयजल योजनाएं भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
इस कारण कई गांवों में पिछले तीन सप्ताह से पानी की एक भी बूंद नलों से नहीं टपकी है। ग्रामीणों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों से कई किलोमीटर दूर से प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देहुरीधार के तलियाहरा, ज्लाहरा, छेगी, तुंग, धारा-देहुरा, देवता मनु ऋषि मंदिर, दृउला, न्यूली, फागू और ग्राम पंचायत गाड़ापारली के दुर्गम गांव शाक्टी, मरौड़ और शुगाड़ में पीने के लिए पानी नहीं है। ग्रामीणों को रोजाना पानी के लिए समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। ग्रामीण अशोक, आलम, निमत राम, पूणे राम, राजेश और पूर्णदेव ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह से नलों से पानी नहीं आ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोत भी गांवों से दूर हैं। ऐसे में ऊबड़-खाबड़ रास्तों से जान जोखिम में डालकर पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परेशानियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। उन्होंने जलशक्ति विभाग से पेयजल योजना को जल्द बहाल करने की मांग की है। उधर, जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता गोपाल ने कहा कि बरसात के दिनों में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इससे पेयजल योजनाओं को नुकसान हुआ है। जहां लाइनें टूटी हैं, उन क्षेत्रों में प्लास्टिक के पाइप बिछाकर पेयजल आपूर्ति अस्थायी तौर पर उपलब्ध करवाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed