{"_id":"60c0ef8b8ebc3e00c759db8f","slug":"dogra-scout-drinking-water-scheme-will-be-made-in-sumdo-kullu-news-sml3729937189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमदो में डोगरा स्काउट पेयजल योजना बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमदो में डोगरा स्काउट पेयजल योजना बनेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। भारत-चीन सीमा पर तैनात डोगरा स्काउट और आईटीबीपी जवानों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने मंगलवार को भारत-चीन सीमा के साथ लगते सुमदो में 96.27 लाख रुपये की लागत से जल शक्ति विभाग की डोगरा स्काउट एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना के माध्यम से 2364 लोगों को भी पेयजल की सुविधा मिलेगी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने स्पीति में अपने दौरे के पहले दिन बुधवार को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ताबो में 1.39 करोड़ की लागत से उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया और योजना से 812 लोगों को सुविधा मिलेगी। इसके लिए एक लाख लीटर से अधिक क्षमता के टैंक का निर्माण किया गया है। निदांग गांव में 83 लाख की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया गया, जिसका कार्य तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे 112 लोगों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने 1.26 करोड़ से बनी उठाऊ सिंचाई योजना का भी शिलान्यास किया तथा काजा में बाढ़ नियंत्रण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने सुमदो, हुरलिंग, ताबो, लिदांग, माने, ढखर व काजा में जन समस्याएं सुनी। पोह के लोगों ने मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग उठाई। मंत्री ने दो महीने के भीतर उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने माने गांव में भी जन शिकायतें सुनी। मंत्री ने कहा कि लाहौल-स्पीति पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में पानी की व्यवस्था होना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में ट्राइबल क्षेत्र का बजट मात्र 29 करोड़ रुपये था, जो अब 71 करोड़ रुपये कर दिया है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाहौल-स्पीति के दौर पर आएंगे और करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।