{"_id":"64a307b728d543971000c0b8","slug":"doctors-take-oath-to-keep-youth-away-from-drugs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-2127-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डॉक्टरों ने युवाओं को नशे से दूर रखने की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डॉक्टरों ने युवाओं को नशे से दूर रखने की ली शपथ
Mon, 03 Jul 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में सीएमओ ने नशे के खिलाफ स्टाफ और नर्सिंग प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाते हुए
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सोमवार को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा चपेट में आए लोगों का उपचार करवाने की शपथ ली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने अस्पताल के सभागार में चिकित्सकों, स्टाफ और नर्सिंग प्रशिक्षु को शपथ दिलाई। स्वास्थ्य विभाग युवाओं और किशोरों को तंबाकू और नशे से दूर रखने के लिए अभियान चला रहा है।
जिले के सभी चिकित्सा खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड की ग्राम पंचाचतों, सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान के तहत काउंसलिंग और विशेष जानकारी लोगों को प्रदान की जाएगी, ताकि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार शिक्षण संस्थानों और पंचायतों को तंबाकू मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह 31 जुलाई तक चलेगा। संवाद