{"_id":"6ac3e4faa161f306830c9a79","slug":"meritorious-students-of-dav-school-mohal-felicitated-kullu-news-c-89-1-ssml1013-188567-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डीएवी स्कूल माैहल के होनहार किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डीएवी स्कूल माैहल के होनहार किए सम्मानित
विज्ञापन
कुल्लू में डीएवी स्कूल के वार्षिक समारोह में डांस प्रस्तुत करती छात्राएं।-संवाद
कुल्लू। डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल का सोमवार को वार्षिक समारोह अटल सदन ढालपुर में मनाया गया। समारोह में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारत की विविधता और हिमाचली संस्कृति की शानदार झलक पेश की। घाटी की आत्मा, पर्वतों की सुर-लहरियां और कुल्लवी नाटी शान-ए-कुल्लू ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
अभिभावकों की अतुल्य भारत प्रस्तुति भी समारोह का आकर्षण रही। उन्होंने अटल सदन के मंच पर विभिन्न राज्यों की वेशभूषा और लोक संस्कृति के माध्यम से देश की विविधता दिखाई। कार्यक्रम में शैक्षणिक, खेल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें रितिका बौद्ध, मनिका आनंद, वरूणी शर्मा, योगिनी, लावण्या, वैशुर्द, रितिका, लक्ष्यिका, समृद्धि, सकार्षित, स्नेहा पांडे, रिनचेन, संगई ठाकुर, प्रजुरल सिंह राणा, अनन्य, श्रद्धा शर्मा, शिवांशी ठाकुर, सयान सूद, सबान्या शर्मा, मणि चदेंल और सारिका सहित कई मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं।
विद्यालय के न्यूजलेटर अभ्युदय-2 का विमोचन भी किया गया। केएस गुलेरिया ने डीएवी मौहल के 24 विद्यार्थियों के पदक जीतने और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जताई। इससे पहले प्रधानाचार्य आरएस राणा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान डीएवी मौहल के प्रबंधक एवं डीएवी सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुग सहित विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे। संवाद