{"_id":"6ac3e470554438fbc40388c8","slug":"artists-will-reach-the-dussehra-festival-stage-after-going-through-auditions-kullu-news-c-89-1-klu1002-188565-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ऑडिशन देकर दशहरा उत्सव के मंच तक पहुंचेंगे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ऑडिशन देकर दशहरा उत्सव के मंच तक पहुंचेंगे कलाकार
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए देव सदन में ऑडिशन देते हुए कलाकार।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए जिले के कलाकारों के चयन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। देव सदन कुल्लू के सभागार में कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। पहले दिन गायन और नृत्य विधा में जिलेभर के 50 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन की प्रक्रिया आठ अक्तूबर तक जारी रहेगी।
जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने बताया कि कलाकारों के चयन के लिए डॉ. सूरत ठाकुर, पं. विद्या सागर शर्मा और डॉ. बलदेव ठाकुर को निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार से शुरू हुई प्रक्रिया में कलाकारों ने गायन और नृत्य के ऑडिशन दिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक कलाकार आठ अक्तूबर तक ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कलाकारों से निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि नृत्य विधा में ऑडिशन देने वाले प्रतिभागियों को संबंधित लोकनृत्य की वेशभूषा में ही प्रस्तुति देनी होगी। कुल्लवी, लाहौली या किसी अन्य क्षेत्र विशेष के नृत्य के लिए प्रतिभागी को उसी पारंपरिक पहनावे में ऑडिशन देना होगा।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन ऑडिशन के आधार पर किया जाएगा। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक संध्याओं में अनावश्यक भीड़ को रोकने के साथ मंच पर स्तरीय कलाकारों को पर्याप्त समय देना है। ऑडिशन में चयनित कलाकारों को ही कलाकेंद्र के मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। संवाद