फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP-backed councillor secures Zila Parishad Chairperson post.

Kullu News: जिप अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित पार्षद काबिज

Mon, 05 Oct 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP-backed councillor secures Zila Parishad Chairperson post.
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला परिषद (जिप) लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने एक-एक पद पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित ठिनले दिचेन ने पांच मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस समर्थित शशि किरण को चार मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित बरपा वार्ड के सदस्य सुरेश कुमार ने छह मत लेकर जीत हासिल की। विकास मंच समर्थित प्रत्याशी को तीन मत मिले।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि किरण को कांग्रेस समर्थित चारों सदस्यों का समर्थन मिला। वहीं, ठिनले दिचेन को भाजपा के तीन और विकास मंच के दो सदस्यों समेत कुल पांच वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित सुरेश कुमार को छह मत मिले, जबकि विकास मंच समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में तीन मत पड़े।
विज्ञापन

चुनाव नतीजों के बाद पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि लाहौल-स्पीति में भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बाहर करने के लिए दोनों अलग-अलग विचारधाराएं एकजुट हुई हैं। भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने कहा कि जिला परिषद चुनाव में जीत के साथ भाजपा ने विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल जीत लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे ने कहा कि कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद सम्मानजनक मतों से जीता है। भाजपा और विकास मंच के गठबंधन के बावजूद कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
नौ चुनावों में पांच बार कांग्रेस, चार बार भाजपा का कब्जा
लाहौल-स्पीति जिला परिषद के गठन के बाद अब तक हुए अध्यक्ष पद के कुल नौ चुनावों में कांग्रेस समर्थित सदस्य पांच बार और भाजपा समर्थित सदस्य चार बार अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए हैं। वर्षवार अध्यक्षों में लाल चंद, रपतन दोरजे और गटुक अंगमो कांग्रेस समर्थित रहे। इसके बाद पुष्पा देवी, तंजीन छोनजोम और रमेश कुमार रुआलबा भाजपा समर्थित अध्यक्ष बने। अनुराधा राणा और वीना देवी ने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला। अब भाजपा समर्थित ठिनले दिचेन अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
000

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed