फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   doctors on strike at kullu and kailang

डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज बेहाल

Wed, 19 Aug 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 19 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
doctors on strike at kullu and kailang

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और केलांग में तीन दिन से चिकित्सक दो घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को भी डॉक्टरों ने हड़ताल को जारी रखा। चिकित्सकों की हड़ताल पर जाने से सैकड़ों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीज सुबह नौ से लेकर साढ़े 11 बजे तक ओपीडी के बाहर डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा होने से बैठने की सुविधा का भी अभाव चल रहा है। इससे मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कुल्लू चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ. आरके कोहली का कहना है कि हड़ताल को तीन दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक सरकार ने डॉक्टरों के हक में कोई उचित कदम नहीं उठाया है। साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल लंबित मांगों को लेकर की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुधवार को मणिकर्ण हादसे में जान गवां चुके सात शवों का पोस्टमार्टम चिकित्सकों ने हड़ताल के दौरान किया। उनका कहना है कि साढ़े 11 बजे के बाद सभी डॉक्टर ओपीडी में जाकर मरीजों का चेकअप कर रहे हैं। लिहाजा, 23 अगस्त तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, लाहौल-स्पीति चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ. जगदीश चंद का कहना है कि राज्य चिकित्सा कमेटी के आह्वान पर सीएमओ डॉ. मोहन लाल शासनी के नेतृत्व में मांगों को लेकर पेन डाउन हड़ताल की जा रही है। जब तक सरकार मांगों पर अमल नहीं करती, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed