{"_id":"57a09cb14f1c1b675d2b9526","slug":"doctor-in-kullu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह तक स्त्री रोग विशेषज्ञ रहेंगी अवकाश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह तक स्त्री रोग विशेषज्ञ रहेंगी अवकाश पर
कुल्लू
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : अमर उजाला
पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब महिला मरीजों को छह माह तक और परेशानी झेलनी होगी। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात दोनों स्त्री रोग विशेषज्ञ अगले छह माह तक मातृत्व अवकाश के चलते अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनु शर्मा जून माह से ही अवकाश पर चली गई हैं। वहीं विशेषज्ञ डॉ. अनु नमज्ञाल भी मातृत्व अवकाश पर जाने की तैयारी पर हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चार जिलों के मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। कुल्लू जिला के अलावा सीमांत लगते मंडी, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति व चंबा के पांगी-भरमौर की महिलाएं प्रसव समेत अन्य बीमारियों के लिए कुल्लू अस्पताल का ही रूख करती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अब स्त्री रोग विशेषज्ञों के मातृत्व अवकाश पर जाने से अस्पताल प्रशासन के लिए इस समस्या को हल करना काफी मुश्किल है। हालांकि, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग सरकार को रिपोर्ट प्रेषित कर रहा है। जिससे वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। इधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. वाईडी शर्मा के अनुसार इस संबंध में सरकार को पत्राचार कर अवगत करवाया जाएगा। डॉ. अनु शर्मा जून माह से अवकाश पर हैं। डॉ. अनु नमज्ञाल भी मातृत्व अवकाश पर जाने की तैयारी में हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महीने में 150-160 के बीच डिलीवरी होती है। रोजाना पांच से छह महिलाएं डिलीवरी केस को लेकर अस्पताल में भर्ती होती हैं। इसमें जिला कुल्लू के अलावा मंडी, लाहौल-स्पीति और पांगी-भरमौर की गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए आती हैं।
विज्ञापन