फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   District Cricket Association selected players for the team

Kullu News: जिला क्रिकेट संघ ने टीम के लिए चुने खिलाड़ी

Sun, 10 May 2026 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
District Cricket Association selected players for the team
कुल्लू के ढालपुर में अंडर 19 क्रिकेट टीम में ट्रायल देते ​खिलाड़ी।-संवाद
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें जिलेभर के 67 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने 47 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव शिव कपूर ने बताया कि अंडर-19 टीम के ट्रायल में 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 21 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। वहीं अंडर-23 वर्ग के ट्रायल में 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 26 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों वर्गों का प्रशिक्षण शिविर 11 मई से शुरू होगा। इसी दौरान अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। अंडर-23 टीम का मुकाबला 18 मई को ऊना में खेला जाएगा, जबकि अंडर-19 टीम का वनडे मैच 21 मई को ऊना में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed