{"_id":"657c93c93db12051250526e7","slug":"dialysis-will-be-done-in-manali-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1012-12920-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली अस्पताल में होंगे डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली अस्पताल में होंगे डायलिसिस
Fri, 15 Dec 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब सिविल अस्पताल मनाली में ही मरीजों के डायलिसिस किए जाएंगे। हंस फाउंडेशन के सहयोग से सिविल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
तीन बेड वाले सेंटर के लिए जगह भी फाइनल कर ली गई है। शुक्रवार को सीएमओ डाॅ. नागराज पवार ने प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल की पहली मंजिल में सेंटर के लिए तीन कमरे चयनित किए गए हैं। यहां से वार्ड सिस्टर के कमरे को शिफ्ट किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल में डायलिसिस सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पहली फरवरी से इस सेंटर के शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी नहीं है। अब मनाली को मॉडल अस्पताल का दर्जा मिला है। इससे सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में यहां तीन बेड की सुविधा होगी। जरूरत हुई तो एक या दो बेड बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नवीन तनवर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार कृतसंकल्प है। अस्पताल में जहां आधुनिक मशीनरियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं, वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात कर दिए हैं। विधायक भुवनेश्वर गौड़ मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। संवाद
मनाली अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजेंद्र कोहली ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस सेंटर बनने के बाद मरीजों को यहां से रेफर नहीं करना पड़ेगा। यहीं पर मरीजों के मुफ्त डायलिसिस होंगे।