फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devta Narayan took shaahee snaan after 15 years

Kullu News: 15 साल बाद देवता नारायण ने किया शाही स्नान

Sun, 27 Nov 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Devta Narayan took shaahee snaan after 15 years
कुल्लू के भुंतर-जिया संगम स्थल पर शोड नरायण देवता देवलूओ के साथ शाही स्नान के जाते हुए।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। तीर्थ स्थल जिया संगम (भुंतर) में कोठी खोखण के देवता सोड़ नारायण ने शाही स्नान किया। 15 साल के बाद देवता ढोल-नगाड़ों की थाप पर शाही स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन

देवता का नया रथ बनाया गया है। ऐसे में देवता के नए रथ में विराजमान होने के बाद शाही स्नान करने की परंपरा है। इस देव परंपरा का रविवार को निर्वहन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और रणसिंघों की स्वरलहरियों से क्षेत्र गूंज उठा। हाड़ कंपा देने वाले ब्यास और पार्वती नदी के ठंडे पानी में देवता के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन

देवता सोड़ नारायण नए रथ में विराजमान होने के बाद शाही स्नान करने जिया संग स्थल पहुंचे। देवता ने कारकूनों और हारियानों को निर्देश दिया था कि रथ बनने के बाद वे शाही स्नान करने जाएंगे। देवता के निर्देश पर रविवार को सोड़ गांव में स्थित मंदिर से संगम स्थल जिया के लिए प्रस्थान किया गया। दोपहर 11:30 बजे देवता ने संगम स्थल पर शाही स्नान किया। इसके बाद देवता वापस मंदिर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक देव कारज की परंपराओं को निभाया जाएगा। भुलंग पंचायत के पूर्व उपप्रधान कर्मचंद ने कहा कि देवता के रथ का करीब 15 सालों के बाद निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed