फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees will gather today to pull the chariot of Lord Raghunath.

Kullu News: भगवान रघुनाथ का रथ खींचने के लिए आज उमड़ेंगे श्रद्धालु

Thu, 22 Jan 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Jan 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Devotees will gather today to pull the chariot of Lord Raghunath.
बसंत उत्सव की तैयारी के लिए निकाला गया भगवान रघुनाथ का रथ। संवाद
वसंत पंचमी पर ढालपुर आएंगे रघुनाथ, धूमधाम से मनाया जाएगा पर्व
विज्ञापन

कुल्लू में 40 दिन पहले हो जाएगा होली का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। वसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। वसंत पंचमी के लिए भगवान रघुनाथ शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ ढालपुर मैदान में आएंगे।
भगवान रघुनाथ का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ढालपुर स्थित अस्थायी शिविर में भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना होगी। सायंकाल भगवान रघुनाथ अपने देवालय रघुनाथपुर पहुंचेंगे। वसंत पंचमी पर 40 दिन पहले ही होली का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि वसंत पंचमी का पर्व ढालपुर मैदान में मनाया जाता है। इसके लिए शुक्रवार सुबह भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना होगी। सुबह 11 से 12 बजे के मध्य भगवान रघुनाथ ढालपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद भव्य शोभायात्रा वाद्ययंत्रों के साथ ढालपुर में पहुंचेगी। सभी परंपराओं का निर्वहन करने के बाद रथयात्रा शुरू होगी। राम-भरत मिलाप का दृश्य भी देखने को मिलेगा। रघुनाथ के अस्थायी शिविर में भजन-कीर्तन का सिलसिला चलेगा। यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। दूसरी ओर, वीरवार को वसंच पंचमी को लेकर तैयारियां चलती रहीं। अस्थायी शिविर को भी सजाया गया है। इसके साथ ही भगवान रघुनाथ के रथ का भी निरीक्षण किया गया। वसंत पंचमी को लेकर लोगों में उत्साह है। भगवान के दर्शनों के लिए काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु ढालपुर के मैदान पहुंचेंगे। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी वसंत पंचमी में देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। वसंत पंचमी के साथ ही 40 दिन पहले कुल्लू में होली का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed