फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees going to Manimahesh will return from Kholdu Padhar

Kullu News: खोलड़ू पधर से लौट आएंगे मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु

Mon, 25 Aug 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Aug 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees going to Manimahesh will return from Kholdu Padhar
भारी बारिश और बर्फबारी से बढीं दुश्वारियां, थिरोट गांव के पास किया था ठहराव
विज्ञापन

मान्यता... देव खेल में दिया रास्ता बंद होने का हवाला, संकेतों के बाद लौटेगा जत्था
पोरी मेले के बाद मणिमहेश यात्रा पर रवाना हुआ है 214 श्रद्धालुओं का यह जत्था
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मणिमहेश यात्रा पर निकले त्रिलोकनाथ के श्रद्धालुओं की आस्था को इस बार मौसम ने बीच राह रोक दिया। भारी बारिश, ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी और रापे गांव में देव खेल के दौरान मिले संकेतों के चलते अब यह जत्था मणिमहेश नहीं जा पाएगा।
कुल 214 पुरुषों और 40 महिलाओं का यह जत्था खोलड़ू पधर तक जाकर पूजा-अर्चना कर वापस लौटेगा। चंबा प्रशासन ने भी खराब मौसम को देखते हुए यात्रा पर रोक लगा दी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी पोरी मेले के समापन पर सुबह श्रद्धालुओं का जत्था मणिमहेश दर्शन के लिए रवाना हुआ है। यह जत्था रविवार रात को थिरोट गांव के समीप रुका था। सोमवार को जत्था रापे गांव पहुंचा तो शाम 5:45 के करीब देव खेल हुई। चेलों ने देव खेल के माध्यम से आगे का रास्ता बंद होने की भविष्यवाणी की। बता दें कि घाटी में दो दिन से बारिश और ऊपरी चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। श्रद्धालुओं को 16,800 फीट ऊंचे कुगती जोत को भी पार करना है। यह ऐसे हालात के बीच काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ से निकले जत्थे को मणिमहेश पहुंचने में पांच दिन लगते हैं। पहला पड़ाव थिरोट गांव के पास, दूसरा पड़ाव रापे और तीसरा पड़ाव खोलडू़ पधर, चौथा केलिंग मंदिर, पांचवा अल्यास में होता है। छठे दिन मणिमहेश पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने बताया कि जत्थे के रापे पहुंचने पर वह वहां मौजूद थे। जब 5:45 बजे रापे में कुछ चेलों ने देवखेल के बाद आगे रास्ता बंद होने का हवाला दिया। अब यह जत्था खोलडू़ पधर तक जाएगा। यहां रस्मों की अदायगी कर वापस लौटेगा। वर्ष 2003 में भी ऐसे ही जत्थे को लौटना पड़ा था। उधर, चंबा प्रशासन ने हालातों को देखते हुए मणिमहेश यात्रा को स्थगित कर दिए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed