{"_id":"6325f8df3c9e7e76e9297223","slug":"devotees-gathered-in-kharhal-s-bandal-to-see-the-deities-kullu-news-sml422038415","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराहल के बंदल में देवताओं के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराहल के बंदल में देवताओं के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
कुल्लू जिला के खराहल घाटी में बंदल गांव में मेलें में पहुचें देवता बिजली महादेव और माहुंटी नाग की
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी खराहल घाटी में आराध्य देव बिजली महादेव और माहुटी नाग के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घाटी के बंदल गांव में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
बंदल गांव में शनिवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालु घाटी की चोटी पर स्थित बिजली महादेव मंदिर में दर्शन करने नहीं जा सके। वे शनिवार को बंदल गांव पहुंचे। देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग का हलैणी और बंदल गांव में भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने देवताओं को धूप पिलाने की रस्म अदा की।
गौरतलब है कि देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग मथान में आयोजित मेले के समापन के बाद हलैणी और बंदल गांवों पहुंचे। इस दौरान दोनों देवताओं ने देव परंपराओं का निर्वहन किया। गूरों ने देवखेल भी की।
विज्ञापन
उधर हलैणी सौह में देवखेल और देव नृत्य का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि साल में दो बार देवता बंदल और हलैणी गांव में आते हैं। दोनों बार मेले का आयोजन किया जाता है।