फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees flocked to Maraud to see the three deities.

Kullu News: मराैड़ में तीन देवताओं के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

Fri, 12 Dec 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Dec 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to Maraud to see the three deities.
दुर्गम मरौड़ गांव में निभाई देवमिलन की परंपरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के आराध्य देवता शंगचूल महादेव हारियान क्षेत्र के दौरे पर हैं। देवता शुक्रवार को घाटी के दुर्गम गांव मरौड़ पहुंचे।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देवता का भव्य स्वागत किया। देवता को फूल-मालाएं अर्पित की ओर शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद गांव में देव मिलन की परंपरा का निर्वहन भी किया गया। देव मिलन की रस्म को देखने के लिए श्रद्धालुओं की गांव में भीड़ रही।

देवता शंगचूल महादेव, धूमल ऋषि और देवता बीठ ऋषि का भव्य देव मिलन हुआ। इसके बाद देव खेल और देवताओं का नृत्य श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। देवता धूमल ऋषि के गूर प्रकाश चंद ने कहा कि शंगचूल महादेव हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर हैं। दुर्गम मरौड़ गांव में देवता का स्वागत ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने देव नियमों के अनुसार किया। उन्होंने कहा कि देव परंपरा का निर्वहन करते हुए तीन देवताओं शंगचूल महादेव, धूमल ऋषि और देवता बीठ ऋषि के देव मिलन की रस्म को भी बखूबी निभाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed