{"_id":"673231a06b3175dec90e8b86","slug":"development-work-will-be-done-in-lahaul-spiti-with-rs-31-crores-kullu-news-c-89-1-ssml1012-134604-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल-स्पीति में 31 करोड़ से होंगे विकास के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल-स्पीति में 31 करोड़ से होंगे विकास के काम
Mon, 11 Nov 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
केलांग में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत राम सिंहसंयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मंत्रालय स
15 किमी क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय को मिलेगी स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल की सुविधा
केलांग में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के संयुक्त सचिव राम राम सिंह ने की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत बनने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक केलांग में हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के संयुक्त सचिव राम सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक जनसंख्या वाले क्षेत्रों को सामाजिक और आर्थिक विकास के लिहाज से सुदृढ़ करना है। लाहौल-स्पीति के लिए प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत लगभग 31 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अल्पसंख्यक मामले मंत्रालय ने स्वीकृति दी है। उन्होंने सभी तरह की प्रकिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 किलोमीटर क्षेत्र में जहां अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या 25 प्रतिशत हो, वहां प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्वस्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, खेल, पेयजल, स्वच्छता और सौर उर्जा सहित महिला केंद्रित कार्यक्रम और परियोजनाओं का निमार्ण होगा। इसके भूमि की उपलब्धता करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक को निर्देश दिए कि जनजातीय जिले के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दें।
--
केलांग अस्पताल में सौर ऊर्जा, गौंधला पंचायत में बनेगी पेयजल योजना
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत उप पर्वतीय संस्थान जिस्पा में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग दीवार, खेल, राहत एवं बचाव संबंधित उपकरण खरीदने के साथ सौर उर्जा प्रणाली स्थापित होगी। केलांग अस्पताल के लिए सौर उर्जा प्रणाली, गौंधला पंचायत के लिए पेयजल योजना, उप पर्वतीय संस्थान जिस्पा में छात्रावास बनेंगे। जिले के 60 स्कूलों में सौर उर्जा प्रणाली स्थापना, पंचायत यूरनाथ में सामुदायिक केंद्र, मियाड़ वैली में पर्यटक सूचना केंद्र भवन, ट्रैकर हट, नेचर इंटरप्रीटेशन केंद्र और नेचर पार्क सिस्सू के निर्माण पर चर्चा की गई।