फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev traditions performed in Sachani fair

Kullu News: सचाणी मेले में निभाईं देव परंपराएं

Sun, 25 Aug 2024 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
Dev traditions performed in Sachani fair
देव गर्गाचार्य और शुक्रदेव मुनि के सम्मान में मनाया जा रहा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के सचाणी में देवता गर्गाचार्य और शुक्रदेव मुनि के सम्मान में सचाणी मेला मनाया जा रहा है। यह मेला तीन दिन तक आयोजित किया जाएगा। इसमें देव परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। मेले में देवता गर्गाचार्य, देवता शुक्रदेव मुनि के अलावा देवता परशु राम और माता श्यामा काली लाव-लश्कर के साथ पधारे हैं।
चारों देवी-देवता आगामी तीन दिन तक देव नियमों और विधियों का निर्वहन करेंगे। इसके अलावा पारंपरिक देव नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बना रहेगा। मेले का शुभारंभ ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम ने किया। मेले में सैकड़ों की संख्या में सचाणी स्थित देवता गर्गाचार्य के मंदिर में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन गौतम नेे कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और कुल्लू की जनता युगों से इस धरोहर को संजोए हुए है। सचानी गांव में देवता परशुराम का तत्कालीन खंडा (शस्त्र) है, जिसे मेले में देव समागम के लिए ही निकाला जाता है। गांव के प्रवेशद्वार पर परशुराम युवा वाहिनी देवता परशुराम के नाम पर स्वागत गेट का निर्माण करवाना चाहती है। इस प्रस्तावित गेट के निर्माण के लिए ब्राह्मण सभा की ओर से युवा वाहिनी का हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह एक अच्छी पहल है, इसके लिए युवा वाहिनी के अध्यक्ष संजू शर्मा और सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस दौरान ब्राह्मण सभा के प्रदेश महासचिव लीला गोपल, उपप्रधान त्रिलोक शर्मा, संरक्षक खेमराज, मीडिया प्रभारी डॉ. भूपिंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed