फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev tradition carried out in Kotla, chariot pulled

Kullu News: कोटला में देव परंपरा का निर्वहन, खींचा रथ

Tue, 09 Apr 2024 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dev tradition carried out in Kotla, chariot pulled
बंजार (कुल्लू)। नवसंवत पर मंगलवार को देव श्रीबड़ा छमाहूं के सम्मान में कोटला देव परंपरा का निर्वहन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। सृष्टि के रचनाकार देव श्रीबड़ा छमाहूं नव संवत पर स्वर्गलोक से धरती लोक पर उतरे। स्वर्गलोक से लौटते ही देवता सबसे पहले अपनी 44,000 रानियों से मिलने गए।
विज्ञापन

देवता की भव्य शोभायात्रा कोटला गांव से चवाली माता मंदिर तक पहुंची। यहां अपनी रानियों से देवता बड़ा छमाहूं ने भव्य मिलन किया और देव कार्यवाही हुई। मान्यता है कि जब देवता को वापस लाने का प्रयास किया जाता है तो योगनियां देवता को अपने आगोश में कैद कर लेती हैं। सैकड़ों लोगों के खींचने पर भी देवरथ टस से मस नहीं होता है
विज्ञापन

। इसके बाद देवता को रस्सा लगाकर सैकड़ों लोगों की ओर से खींचा गया, फिर भी देवता एक इंच भी नहीं हिले। उसके बाद रस्से में परंपरा के अनुसार जूठ लगाई गई, तभी योगनियों की कैद से देवता मुक्त हुए और देवता बड़ा छमाहूं की शोभायात्रा कोटला गांव तक लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बड़ा छमाहूं का उनके छोटे भाई धामणी छमाहूं के साथ देवता का भव्य मिलन हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में देवता को धूप चढ़ाया। यह दृश्य भावविभोर करने वाला था।

मान्यता है कि आज के दिन सृष्टि उत्पन्न हुई है। गौर रहे कि देव श्रीबड़ा छमाहूं सृष्टि के रचयिता हैं। पुजारी धनेश गौतम ने कहा कि उत्सव के चलते गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed