{"_id":"665095299dc0614b0f0b707b","slug":"dev-nag-met-the-mother-old-serpent-kullu-news-c-89-1-ssml1012-123354-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मां बूढ़ी नागिन से देव नाग ने किया मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मां बूढ़ी नागिन से देव नाग ने किया मिलन
विज्ञापन
बालू गांव में बूढ़ी नागिन के साथ विराजमान देवता टकरासी नाग।
कुल्लू। मंडी जिले के मानगढ़ दौरे के बाद देवता टकरासी नाग शुक्रवार शाम को रघुपुर घाटी केे बालू गांव पहुंचे हैं। शाम करीब 5:00 देवता मंडी जिले के थाच गांव से पहुंचे। गांव की महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ देवता का स्वागत किया।
बालू गांव पहुंचने पर नाग देवता ने अपनी मां बूढी नागिन से मिलन किया। मां-बेटे के मिलन को देखकर देवलू और बालू गांव के लोग भी भावुक हुए। देवता के आने से रघुपुर क्षेत्र के सबसे बड़े 100 परिवार वाले गांव बालू के लोग देवता के दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे। मिलन के बाद माता बूढी नागिन और नाग देवता ने देव नृत्य किया।
इस दौरान देवलू भी झूम उठे। कारदार अमर सिंह, पुजारी पथर सिंह और चमन लाल ठाकुर ने कहा कि टकरासी नाग की रघुपुर क्षेत्र में गहरी आस्था है और देवता भी लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि रघुपुर घाटी की करशैईगाड़, फनौटी, लगौटी और टकरासी पंचायत के दौरे में देवता को करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है। लोगों ने देवता के स्वागत और देवलुओं की मेहमाननवाजी के लिए तैयारियां की हैं। संवाद