फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Markandeya Rishi Pedcha will leave for Tharas fair today

Kullu News: थरास मेले में आज रवाना होंगे देव मार्कंडेय ऋषि पेड़चा

Mon, 15 Apr 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Dev Markandeya Rishi Pedcha will leave for Tharas fair today
सात साल बाद बड़े महर्षि मार्कंडेय ऋषि से करेंगे देव मिलन
विज्ञापन

मकराहड़ में धरती माता का लेंगे आशीर्वाद, करेंगे शाही स्नान
....
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। तीन दिवसीय पेड़चा बैसाखी मेला मनाने के बाद देवता मार्कंडेय ऋषि पेड़चा थरास के लिए रवाना होंगे। 17 अप्रैल से तीन दिवसीय मेला शुरू होने जा रहा है। बड़े भाई महर्षि मार्कंडेय ऋषि के मिले निमंत्रण के बाद देवता मार्कंडेय ऋषि पेड़चा के हारियानों में खुशी की लहर है। करीब सात साल बाद दो भाइयों का थरास में भव्य देव मिलन होगा।
देवता के कारदार रमेश शर्मा, कमली राम, टीसी महंत, पुजारी नरोतम दत्त शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, काईथ लाल चंद चौहान ने बताया कि तीन दिनों तक थरास मेले में देवता भाग लेंगे। 16 अप्रैल को अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ थरास के लिए रवाना होंगे। मेले में बड़े भाई से मिलने के बाद देवता मार्कंडेय पेड़चा ब्यास के किनारे मकराहड़ मंदिर की परिक्रमा के साथ यहां अपनी प्रकट स्थली को स्पर्श कर धरती मां का आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन

यहां पर देवता शाही स्नान भी करेंगे। मान्यता है कि मकराहड़ के साथ लगते खेत में महिला को खेती करते समय महर्षि मार्कंडेय का मुख मिला था। मुख पर से मिट्टी हटाने के लिए कुछ ही दूरी पर बहने वाली ब्यास नदी में ले गई। मिट्टी साफ करती बार आकाशवाणी हुई कि मैं मार्कंडेय ऋषि हूं। तब से लेकर आज तक बैसाख संक्रांति को देवता मार्कंडेय ऋषि यहां पर शाही स्नान करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed