{"_id":"570fa0cc4f1c1bb4284a6ac4","slug":"dev-festival-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव धुनों पर महिलाओं ने किया लालड़ी नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव धुनों पर महिलाओं ने किया लालड़ी नृत्य
कुल्लू
Updated Thu, 14 Apr 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
जिया अपने विरशू मेले में पहुचें अराध्य बिजली महादेव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव जिया में वीरवार को बिरशु मेले की धूम रही। घाटी के अधिष्ठाता देवता बिजली महादेव के दर्शनों के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। तीन दिवसीय जिया बिरशु मेले के दूसरे दिन देव नृत्य और देव खेल आकर्षण का केंद्र रहे। दोपहर बाद देवता बिजली महादेव मंदिर से बाहर निकले। ढोल नगाड़ो, करनालों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद देव खेल की गई। वहीं देव नृत्य भी किया गया।
विज्ञापन
देवता के साथ गांव की दर्जनों महिलाओं ने भी देव धुनों पर लालड़ी नृत्य करने पहुंची। कुल्लवी पट्टू, धाठू, गाची और हार-शृंगार कर महिलाओं ने देवता के साथ लालड़ी नृत्य किया। पारंपरिक गीतों पर किया जाने वाला लालड़ी नृत्य का मेले में आए लोगों ने खूब आनंद उठाया। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि मेले के दूसरे दिन देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। जिया मेले में देवता को मुकुट लगाया गया। जिसे खासतौर पर जिया बिरशु मेले के लिए बनाया गया होता है। शुक्रवार को देवता लाव लश्कर के साथ त्रांबली स्थित देवालय में पहुंचेंगे। इसके बाद त्रांबली में दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन